शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

6 करोड़ जमा कराने के बाद भी योजना-171 मुक्त नहीं

सदस्य बोले-10 दिन इंतजार, नहीं तो आरपार का प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन इन्दौर (सिटी

न.प्र.)। इंदौर विकास प्राधिकरण की 33 वर्षों से लंबित योजना क्रमांक-171 पूर्व योजना-132 को लेकर प्रभावित सहकारी संस्थाओं, भू- स्वामियों और प्लॉटधारकों का आक्रोश अब खुलकर दिखाई देने लगा है। सैकडों की तादाद में सदस्यों का गुस्सा दिखा और कहा कि 33 सालों से इंतजार किया जा रहा है जो अब आईडीए की लगातार वादाखिलाफी के खिलाफ इंतजार असहनीय हो रहा है। सैकडों की तादाद में सदस्य बोले 10 दिन में फैसला नहीं तो होगा आर-पार का जनआंदोलन होगा।

ब्लास्ट

उल्लेखनीय है कि 13 सहकारी संस्थाओं के 6,000 सदस्य और 200 से अधिक भूमि स्वामी रविवार को योजना क्षेत्र स्थित पुष्पविहार कॉलोनी में एकत्र हुए और आईडीए तथा प्रदेश शासन पर वादाखिलाफी, प्रशासनिक उदासीनता और कानूनी प्रावधानों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रभावितों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर योजना को मुक्त करने का आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया, तो हजारों परिवारों के साथ व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। सभा में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि तीन दशक से अधिक समय से लंबित इस योजना ने हजारों परिवारों का अपना घर बनाने का सपना अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईडीए की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण लोग मानसिक, आर्थिक और सामाजिक संकट झेलने को मजबूर हैं। योजना क्रमांक- 171 पुष्पविहार कॉलोनी प्लॉटधारक समूह के महासचिव एन.के. मिश्रा ने कहा कि पिछले 33 वर्षों में हजारों लोगों ने अपनी जीवनभर की कमाई से प्लॉट खरीदे और योजना को मुक्त कराने के लिए एक-एक रुपया जोड़कर करीब 6 करोड़ आईडीए में जमा कराए। इसके बावजूद आज तक उन्हें अपने ही प्लॉट पर निर्माण की अनुमति नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि कई प्लॉटधारक न्याय की प्रतीक्षा करते-करते इस दुनिया से चले गए, जबकि अनेक सदस्य अब जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 में लागू योजना क्रमांक- 132 को निर्धारित समय में विकास कार्य पूरे नहीं होने के कारण हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2009 में उसी क्षेत्र में योजना क्रमांक- 171 लागू की गई, लेकिन आज तक न तो भूमि का अधिग्रहण किया गया और न ही कोई विकास कार्य शुरू हुआ। परिणामस्वरूप हजारों प्लॉटधारक अपने वैध भूखंडों पर मकान बनाने से वंचित हैं। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि वर्षों तक योजना लंबित रहने का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने कई प्लॉटों पर अवैध कब्जे कर निर्माण कर दिए और उन्हें बेच भी दिया, जबकि वास्तविक सदस्य न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें