उत्तरप्रदेश में 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिलों में और गोंडा के 10 गांवों में अभी भी बाढ़ है। लखनऊ के इटौंजा में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 6 दोस्त बह गए। एक की मौत हो गई। 5 को बचा लिया गया। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। देहरादून में बारिश हुई जबकि अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, हरियाणा के पंचकूला में भी ओले गिरे। केदारनाथ में खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों की हालत खराब है। कई यात्री बीमार हो गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




