सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सडक किनारे खड़े 8 ट्रकों से 570 लीटर डीजल और टायर चोरी

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे खड़े 8 ट्रकों से अज्ञात बदमाशों ने भारी मात्रा में डीजल और टायर चोरी कर लिए। सुपरवाइजर की सूचना पर…

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे खड़े 8 ट्रकों से अज्ञात बदमाशों ने भारी मात्रा में डीजल और टायर चोरी कर लिए। सुपरवाइजर की सूचना पर जब मालिक मौके पर पहुंचे, तो चोरी की वारदात का पता चला। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रानीबाग खंडवा रोड निवासी फरियादी राजपाल सिंह पिता सरदार सिंह भाटिया ने बताया कि चालकों की कमी के कारण उनके 8 ट्रक एमपी बॉम्बे ट्रांसपोर्ट कैरियर्स ऑफिस के सामने खड़े थे। सुपरवाइजर महेंद्रगिरी गोस्वामी ने जब जांच की, तो पता चला कि बदमाशों ने सभी ट्रकों की टंकियों से लगभग 570 लीटर डीजल चुरा लिया है। इसके अलावा दो ट्रकों एमपी 09 एचएच 8159 और एमपी 09 एचएच 6159 के आगे के डिस्क सहित दो टायर भी निकालकर ले गए। भंवरकुआं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें