न.प्र.)। इंदौर नगर निगम के एआईसीटीसीएल द्वारा शहर में पिछले सालभर से करीब 200 नए आधुनिक बस स्टॉप निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में अब तक करीब 70 के आसपास नए आधुनिक सुविधाओं वाले बस स्टॉप बनकर तैयार भी हो गए है। यही नहीं इनमें से कई जगह ज्यादातर नवीन आधुनिक सुविधाओं वाले डिजिटल बस स्टॉप शुरू भी हो गए है। वहीं कई जगह निर्माणाधीन प्रक्रिया में है। दूसरी तरफ कुछ जगह हालत यह है कि एआईसीटीसीएल के द्वारा ध्यान नहीं देने से कुछ जगह नए बस स्टॉप की सुविधा देने की जगह आधे-अधूरे बस स्टॉप बने हैं,जो यात्रियों के काम भी नहीं आ रहे। शहर के प्रमुख स्थान 56 दुकान रोड पर एमजी रोड के चौराहे से लगे हिस्से में आधे-अधूरे बस स्टॉप की सौगात यात्रियों के काम नहीं आ रही है। जहां लोहे का स्ट्रक्चर बनाकर बस स्टॉप बनाने का काम लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके अलावा भी विजय नगर, पलासिया क्षेत्र में कुछ जगह पर सिटी बस के नवीन आधुनिक सुविधाओं वाले बस स्टॉप का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इस पर एआईसीटीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि की कुछ जगह दिक्कत जरूर आ रही है जहां अधूरा बस स्टॉप बने हैं जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों और आसपास के व्यापारियों की आपत्ति के कारण ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यहां ठेकेदार कंपनी को जगह देने और स्टाफ बनाने को लेकर लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। पलासिया क्षेत्र के अलावा एमजी रोड और अन्य कुछ जगह पर ऐसी स्थिति के कारण बस स्टॉप का काम अधूरा है। जहां लोगों को समझाया जा रहा है और बस स्टॉप जो जनता की सुविधा के लिए बनाए जा रहे हैं इसका विरोध करने वालों को समझाइईश दी जा रही है ताकि नए बस स्टॉप का निर्माण कार्य बिना बाधा के तेजी से चले। इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




