शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

53 दिन बाद इंदौर में करीब एक इंच बारिश

4 जुलाई को हुई थी सवा 2 इंच बारिश, इसके बाद से था तेज बारिश का इंतजार

करीब 53 दिन के लंबे अंतराल के बाद पिछले 24 घंटे में इंदौर में करीब 1 इंच बारिश हुई है। इसके पहले 4 जुलाई को इंदौर में सवा दो इंच बारिश हुई थी। उसके बाद से इंदौर में तेज और अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा था। कल रात में 3:00 बजे से इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। यह बारिश सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। सुबह भी शहर का मौसम साफ नहीं था। आसमान पर बादल छाए हुए थे। यह लग रहा था कि अभी फिर से बारिश शुरू होगी और आज का दिन भी रुक रुक कर होने वाली बारिश के नाम पर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से लेकर बुधवार की सुबह 8:00 बजे तक की अवधि में कुल 23.1 मिली मीटर बारिश हुई है।

इस बारिश को करीब 1 इंच बारिश माना जा सकता है। पिछले काफी समय से इंदौर अच्छी और जोरदार बारिश का इंतजार करता हुआ नजर आ रहा था। इस अवधि में इंदौर में कभी भी तेज और अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इस दौरान इंदौर में या तो पानी ही नहीं गिरता या फिर कुछ मिलीमीटर पानी गिर जाता और मौसम बदल जाता था। मौसम विभाग के अनुसार इसके पहले 4 जुलाई को इंदौर में 64.01 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी जो की करीब सवा 2 इंच हुई थी। इसके बाद से कभी भी इंदौर में अच्छी और जोरदार बारिश नहीं हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को 16.5, 11 अगस्त को 10, 1 अगस्त को 15.9, 23 जुलाई को 17.4, 8 जुलाई को 17.8, 7 जुलाई को 15.5 और 4 जुलाई को 64.01 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस तरह 53 दिन बाद इंदौर में करीब 1 इंच बारिश होने की स्थिति बनी है। इस मौसम में अब तक 18 इंच से थोड़ी सी ज्यादा बारिश इंदौर में हो गई है। पिछले साल इस समय तक हुई बारिश की तुलना में यह करीब 9 इंच कम है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें