कर्मवीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट एवं सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 51 शासकीय शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘शिक्षक गौरव अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रकाश मानावत ने बताया कि शासकीय स्कूल सिरपुर धार रोड में 3 सितम्बर को सुबह 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका’ विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




