मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

50 प्रतिभाओं का सम्मान हार्दिक गायकवाड़ ने जीता सब-जूनियर स्टेट स्नूकर का खिताब

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 40वीं एमपी स्टेट सब-जूनियर स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब इंदौर के हार्दिक गायकवाड़ ने अपने नाम कर लिया है। नेहरू…

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 40वीं एमपी स्टेट सब-जूनियर स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब इंदौर के हार्दिक गायकवाड़ ने अपने नाम कर लिया है। नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी में खेले गए खिताबी मुकाबले में हार्दिक ने अपने ही शहर के गत विजेता ओवेश खान को आसानी से पराजित कर राज्य विजेता होने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में हार्दिक ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और ओवेश को सीधे प्रेमों में 2-0 (30-9, 47-33) से मात दी।

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में हार्दिक गायकवाड़ ने आगम गंगवाल को एक बेहद रोचक मैच में 2-1 से हराया था, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ओवेश खान ने अदनान मंदूकवाला को आसानी से 2- 0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

क्वार्टर फाइनल का

सफर-चैंपियनशिप के सब- जूनियर बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने एकतरफा प्रदर्शन किया।

हार्दिक गायकवाड़ ने रेयांश मुंजाल को 2-0 से, ओवेश खान ने अर्शबीर सोनी को 2- 0 से, आगम गंगवाल ने सक्षम वर्मा पर 2-0 से जीत दर्ज की, वहीं अदनान मंदूकवाला ने अद्विक मुंदड़ा को 2-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें