मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

5 विद्यार्थियों के नवाचारी मौलिक विचार हर स्कूल कराएगा नामांकन

सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए आज तीन विभागों का संयुक्त दौरा देश भर में एक लाख विद्यार्थियों के विचार नामांकन करने का लक्ष्य, कम से कम 10 हजार विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिक मंत्रालय द्वारा प्रदेश शिक्षा विभाग के माध्यम से हर स्कूलों के 6ठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के नवाचारी मौलिक विचार जो स्कूल में श्रेष्ठ हो वह विचार विभाग ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन मंगाए हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन नामांकन किए जाना है, इसके लिए स्कूल के प्राचार्यों को स्कूल में ही पहले इंस्पायर अवार्ड योजनान्तर्गत वैज्ञानिक आइडिया प्रतियोगिताएं आयोजित कराना होगी और फिर 6ठी से 12वीं के श्रेष्ठ 5 विद्यार्थियों के मौलिक विचार पोर्टल पर अपलोड करना होंगे उसके लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस योजना में सभी शासकीय, अशासकीय स्कूल भाग ले सकते हैं। विभाग द्वारा देश से जिन विद्यार्थियों के आइडिया चयन किया जाएगा उन विद्यार्थियों को अवार्ड राशि 10 हजार रु. योजना के जरिए सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे। इसके लिए स्कूल को आइडिया भेजते समय बैंक खाता की पुष्टि भी करना है। इसके लिए स्कूल को इस योजना में नामांकित होना पड़ेगा। यह योजना शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आइडिया अपलोड करने के लिए 15 सितम्बर तक की तिथि निर्धारित है। इस पत्र के बाद शिक्षा विभाग ने भी अपने अधीन संकुल प्राचार्य, नोडल अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने अन्तर्गत आने वाले स्कूलों को इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दें। देश भर में कम से कम एक लाख विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण आइडिया अपलोड कराने का लक्ष्य रखा गया है और उनमें से 10 हजार विद्यार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रोजेक्ट तक मास्टर प्लान के प्रावधान के अनुसार 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले को लेकर निगम की पहल पर आपत्ति लेते हुए कुछ लोगों के द्वारा न्यायालय में याचिका लगाई गई थी। इसमें कहा गया था कि निगम के द्वारा सीमांकन बराबर नहीं किया गया है। इस याचिका के आधार पर न्यायालय के द्वारा सभी पक्षों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा बातचीत करने और नए सिरे से लोगों की शिकायत का समाधान करने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के परिपेक्ष में आज इंदौर नगर निगम नगर तथा ग्राम निवेश एवं कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दौरा किया जाएगा। इस दौरे में इंदौर नगर निगम की ओर से इंजीनियर नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल और क्षेत्र के भवन अधिकारी वैभव देवलासे मौजूद रहेंगे। इस दौरे को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लोगों से भी यह अपील की गई है कि जिन लोगों की जमीन सड़क में जा रही है वे लोग दौरें के दौरान उपस्थित रहकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें