सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

45 जैन बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

केशरी वाटिका बिजासन रोड पर चातुर्मास में जहां सुबह गच्छाधिपति विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा एवं मुनि भगवंतों का सानिध्य मिल रहा है। आशीर्वचन भी प्रवचन के रूप में हो रहे…

45 जैन बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

केशरी वाटिका बिजासन रोड पर चातुर्मास में जहां सुबह गच्छाधिपति विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा एवं मुनि भगवंतों का सानिध्य मिल रहा है। आशीर्वचन भी प्रवचन के रूप में हो रहे है। श्री राजेंद्र जयंत जैन धार्मिक पाठशाला, राजेंद्र उपाश्रय, जूनी कसेरा बाखल के बच्चों द्वारा गुरु स्तुति एवं वीतराग सिद्धांतों पर आधारित भव्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः स्मरणीय दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा के द्विशताब्दी जन्म वर्ष के निमित्त दादा गुरुदेव को समर्पित इस विशेष प्रस्तुति में 45 बच्चों ने सहभागिता की। सपना संघवी का निर्देशन और संचालन मिला। कार्यक्रम के पश्चात मुनिराज विद्वतरत्न विजयजी म.सा. का प्रेरक उद्बोधन हुआ। आज महिला परिषद् का महाकुंभ और कल नवयुवक परिषद् का महाकुंभ श्री केशरी वाटिका में हो रहा है। सम्बंधित समाजजन बाहर से इन्दौर पहुंचे भी है और कुछ पहुंच भी रहे है। मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 वर्षों के अंतराल के बाद इंदौर में आयोजित हो रहा है। इसके साथ ही महिला, बहू, बालिका एवं तरुण परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन भी इसी श्रृंखला में आयोजित किए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें