सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

42 नए ग्रिडों से बिजली आपूर्ति

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ता सेवा संचालन और बिजली की बढ़ती मांग की गुणवत्ता के साथ पूर्ति करने के लिए सघनता से प्रयास कर रही है। पिछले एक…

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ता सेवा संचालन और बिजली की बढ़ती मांग की गुणवत्ता के साथ पूर्ति करने के लिए सघनता से प्रयास कर रही है। पिछले एक वर्ष के दौरान मालवा निमाड़ में 33/11 केवी के 42 नए सब स्टेशन बनाकर किसानों, उद्योगों, घरेलू, गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली प्रदाय प्रारंभ कर दिया है। एक वर्ष में आरडीएसएस के 26 और एसएसटीडी के16 सब स्टेशनों का निर्माण हुआ है। इन ग्रिडों से लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इंदौर व उज्जैन शहर के कुछ स्थानों पर अंडर ग्राउंड केबल स्थापना का कार्य कुशलता से किया गया है। इंदौर और उज्जैन शहर में कवर्ड कंडक्टर का कार्य भी प्रारंभ हो चुका हैं, इससे फाल्ट में काफी हद तक कमी आएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें