सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

झरने में 40 लोग फंसे, नदी में 7 टूरिस्ट बहे

केरल, गुजरात, उप्र में बाढ़ का कहर

गुजरात के जूनागढ़ गिरनार वन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आत्मेश्वर महादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए बच्चों समेत 40 लोग बहाव में फंस गए, सभी का रेस्क्यू हो गया है। उधर केरलम में पूक्कोट्टुम्पडम में कोट्टाप्पुझा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, पर्यटकों समेत करीब 7 लोगों के बह जाने की आशंका है। उत्तरप्रदेश में महोबा में पानी बढ़ने के बाद 6 डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। बाराबंकी में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ललितपुर में बेतवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, सीतापुर में कई छोटे पुल डूब गए हैं। उन्नाव की जलमग्न बस्तियों में नाव चल रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें