शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

40 में से 39 टंकी के स्थान तय लेकिन काम शुरू नहीं

केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत इंदौर शहर में पानी की 40 टंकी का निर्माण किया जाना है। इसमें से 39 टंकी के निर्माण का स्थान निश्चित हो…

केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत इंदौर शहर में पानी की 40 टंकी का निर्माण किया जाना है। इसमें से 39 टंकी के निर्माण का स्थान निश्चित हो गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है। अभी केवल एक स्थान पर काम शुरू हो सका है। इस स्थिति को देखकर नगर निगम आयुक्त द्वारा ठेकेदारों से जल्दी काम शुरू करने के लिए कहा गया है। शहर में पानी की ज्यादा समस्या का कारण टंकी नहीं होना ही है। जिन स्थानों पर टंकी नहीं है वहां पर सीधे सप्लाई के माध्यम से पानी दिया जाता है। ऐसी स्थिति में पूरे शहर को टंकी से कवर करने के लिए नगर निगम द्वारा अमृत 2.0 में योजना बनाई गई। इस योजना के तहत पूरे शहर में 40 नई पानी की टंकी का निर्माण किया जाना है। इसमें से 39 टंकी के निर्माण के लिए स्थान का निर्धारण हो चुका है लेकिन फिर भी काम शुरू नहीं हो सका है। यह सारी हकीकत कल उस समय सामने आई जब निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के द्वारा शहर की जलप्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत किए जा रहे कामों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से परियोजनावार प्रगति की जानकारी ली तथा सभी कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता एवं समय पर कमीशनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें