सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत

वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में सबमर्सिबल पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार छात्रों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत…

वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में सबमर्सिबल पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार छात्रों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र रुद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे पहले एक छात्र सफाई के लिए टैंक के अंदर उतरा। लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस के असर से वह तुरंत बेहोश हो गया। बाहर खड़े साथियों ने उसे आवाज दी पर कोई जवाब न मिलने पर मदद के लिए एक-एक करके 4 अन्य छात्र भी टैंक में उतर गए। जहरीली गैस के कारण सभी छात्र अंदर ही अचेत हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें