शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

4 लेन की बनाई जाएगी इंदौर- देपालपुर सड़क

एमपीआरडीसी करेगा निर्माण, सरकार ने दी 4600 करोड़ के कर्ज की गारंटी

मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा इंदौर से देपालपुर को जोड़ने वाली सड़क को चार लाइन की सड़क के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए सरकार के द्वारा एमपीआरडीसी को 4600 करोड रुपए का कर्ज लेने के लिए गारंटी दी गई है। स्टेट हाईवे के रूप में पहचाने जाने वाले मार्ग के निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग के साथ मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा निभाया जा रहा है। इस दायित्व के तहत इस कारपोरेशन के द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग सड़क का निर्माण किया जाता है। इसके साथ ही इन सड़क की देखरेख करने का काम भी किया जाता है। अब आने वाले समय में रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा जिन सड़कों का निर्माण किया जाना है उन्हें लेकर एक प्रस्ताव कल राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रखा गया। कैबिनेट बैठक में रखे गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दे दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में कुल 12 नई सड़कों का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इन सड़कों का निर्माण करने के लिए कर्ज लेकर पैसा जुटाने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया था। इस प्रस्ताव को कल कैबिनेट के द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार एमपी आरडीसी के द्वारा 4600 करोड रुपए का कर्ज नाबार्ड से लिया जाएगा। इस कर्ज से 12 सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों पर बाद में टोल नाका लगा दिया जाएगा और उससे प्राप्त होने वाली राशि से कर्ज की किश्त चुकाई जाएगी। जिन सड़कों के निर्माण के लिए कर्ज लेने की मंजूरी दी गई है उनमें इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली इंदौर से देपालपुर तक की सड़क भी शामिल है। इस सड़क को फोर लेन सड़क के रूप में तब्दील किया जाएगा। अभी यह सड़क टू लेन है। इस तरह सड़क को चौड़ा करने का काम करते हुए उसका नवनिर्माण किया जाएगा। कल कैबिनेट के द्वारा कर्ज को मंजूरी दे दिए जाने के साथ ही अभी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा समझा जाता है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इस सड़क का निर्माण शुरू हो सकता है। ध्यान रहे कि इस सड़क पर यातायात का दबाव ज्यादा होने के कारण सड़क को चौड़ा करने और वाहनों की आवाजाही को बेहतर करने के लिए पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें