सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

4 घंटे मलबे में दबी रही 97 साल की महिला

रेस्क्यू के बाद बार-बार पूछा पानी ने मुझे क्यों मारा

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड में 97 साल की गुना माया बोहरा करीब 4 घंटे तक मलबे में दबी रहीं। नुवाकोट के देविघाट में नदी किनारे बने बुजुर्ग देखभाल केंद्र में रह रही यह महिला बार-बार पूछ रही है कि पानी ने मुझे क्यों मारा। नेपाल की बाढ़ में अब तक 1,222 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4,875 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है। लापता लोगों में 601 विदेशी नागरिक शामिल हैं। बरामद 1,222 शवों में 406 पुरुष, 236 महिलाएं, 43 बालिकाएं और 34 बालक शामिल हैं। इसके अलावा 421 आंशिक मानव अंग और 82 ऐसे शव या अवशेष भी मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। अब तक 882 शवों का अंतिम प्रबंधन किया जा चुका है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें