शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय मूल्यों और संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए समर्पित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास,नई दिल्ली के स्थापना दिवस को 'भारतीय शिक्षा दिवस' के रूप में मनाया गया। 30 से अधिक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद किया गया। 2 से 15 जुलाई तक आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षाविदों ने वैचारिक अनुष्ठानों में शिक्षा मूल्यों पर मंथन किया। दीपक यादव ने बताया कि अलग-अलग कार्यक्रम में वक्ताओं और अतिथियों की भूमिका डॉ. राकेश सिंघई, डॉ. अर्पण भारद्वाज, विनित नवाते, शोभाताई पैठणकर, संजय स्वामी, सुनिता जोशी,अथर्व शर्मा, डॉ.सुनील पंड्याा, अवधेश यादव, डॉ. सुब्रतो गुहा, वैशाली वाईकर, जितेन्द्र असाटी,प्रिया शुक्ला के अलावा कई प्राचार्य, प्राध्यापक ने निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




