सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

29 स्थल शांत परिक्षेत्र घोषित

अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को किया गया है शामिल

कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा इंदौर जिले में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 29 स्थलों को शांत परिक्षेत्र घोषित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शासकीय एवं निजी अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। इन स्थलों के आसपास शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से इन्हें शांत परिक्षेत्र की सूची में शामिल किया गया है। जिनमें एम.वाय. अस्पताल, जिला अस्पताल धार रोड, बॉम्बे हॉस्पिटल विजय नगर, कन्वेनियंट हॉस्पिटल (सी.एच.एल.) एम.आई.जी., भंडारी हॉस्पिटल विजय नगर, अरविन्दो हॉस्पिटल सांवेर रोड, मानसिक चिकित्सालय बाणगंगा, चोईथराम अस्पताल तथा गोकुलदास अस्पताल, चाचा नेहरू एवं डेंटल अस्पताल, यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल दशहरा मैदान के सामने, बी.सी.एम. कोकिलाबेन हॉस्पिटल निपानिया, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल नंदानगर, एम.टी.एच. हॉस्पिटल कोठारी मार्केट के पास तथा अपोलो राजश्री हॉस्पिटल विजय नगर को शांत परिक्षेत्र में सम्मिलित स्थलों की सूची में रखा गया है। इसी तरह शैक्षणिक संस्थानों में जीजामाता गर्ल्स कॉलेज मोती तबेला, गोविन्दराम सक्सेरिया इंजीनियरिंग कॉलेज, होल्कर साइंस कॉलेज, सत्य साईं स्कूल विजय नगर, न्यू गर्ल्स डिग्री कॉलेज किला मैदान तथा गुजराती एवं क्रिश्चियन कॉलेज इंदौर शामिल हैं। इसके अलावा खंडवा रोड भंवरकुआं से आईटी पार्क चौराहा (यूनिवर्सिटी कैंपस) को भी सूची में शामिल किया

गया है। इसके साथ ही विशेष

जुपिटर हॉस्पिटल तीन इमली, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ढक्कनवाला कुआं, मेडिकेयर हॉस्पिटल तिलक नगर के पास तथा भगवती नर्सिंग होम तिलक नगर के पास, तिलक नगर पब्लिक स्कूल तिलक नगर, कृष्णा पब्लिक स्कूल तिलक नगर तथा सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर, इंदौर को भी सूची में शामिल किया गया है। शहर के कुल 29 संवेदनशील स्थलों को शांत परिक्षेत्र में सम्मिलित किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें