दलाल बाग में मुनि पुंगव संत सुधा सागर म.सा. द्वारा चातुर्मास आयोजित किया जा रहा है। संत के सानिध्य में 10 दिनों तक मुनि जीवन हजारों लोगों ने जिया था और दो दिनों तक अभी संत के सानिध्य में ही मातृशक्तियों का दो दिवसीय आयोजन हुआ। रोजाना चातुर्मास प्रवचन में बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाजजन पहुंच रहे हैं। संत के सानिध्य में ही गोम्मटगिरि पर पुराने ट्रस्टियों के इस्तीफे और नए सिरे से 100 ट्रस्टी बनाने का लक्ष्य रखकर गोम्मटगिरि का विकास करने की योजना बनाई गई है। अब जैन समाज के 25 हजार सदस्यों को प्रारंभिक रूप से जोड़कर सुधा सागर म.सा. के सानिध्य में ही सुधा सागर पेढ़ी का निर्माण होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस तैयारियों को लेकर संयोजक संजय पाटोदी को बनाया गया है। इस मामले में पाटोदी ने बताया कि पेढ़ी का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा और इससे इसी चातुर्मास के दौरान 25 हजार सदस्यों को बनाया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह पेढ़ी कहां संचालित होगी वह भी तय किया जा रहा है। अभी दिगम्बर जैन समाज में ऐसी कोई जगह नहीं है जिससे किसी भी जैन समाजजन को आर्थिक सहायता की जा सके। अचानक किसी परिवार पर शिक्षा चिकित्सा और व्यवसाय में दिक्कत के बाद जरूरत हो तो मदद की जा सके और उन्हें आर्थिक सहायता दी जा सके।
जैन समाजजनों की आर्थिक कठिनाइयों को निपटाने के लिए इस पेढ़ी का गठन किया जा रहा है। अभी जो प्रथम दृष्टिया तैयार की गई है उसमें सदस्य बनाकर कुछ माह तक 500 रु. प्रति सदस्य लिया जाएगा। यह राशि चंदा राशि नहीं होगी और इस राशि को देना बंधनकारी भी नहीं होगा। इस पेढ़ी का सदस्य के लिए
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




