इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों को 5 रुपए में सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। लाइनों के विस्तार की आवश्यकता नहीं होने पर 5 रुपए में किसानों को कनेक्शन दिया जा रहा है। शेष राशि अगले बिजली बिलों में वसूली जाती है। योजना प्रारंभ से अब तक मालवा-निमाड़ में 2015 से ज्यादा किसानों को 5 रुपए में कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




