शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

20 टंकी रही खाली, नहीं हुआ पानी का सप्लाई

महू नाका पर सुधार कार्य के लिए निगम ने लिया शटडाउन

नगर निगम के नर्मदा परियोजना विभाग के द्वारा महूनाका पर सुधार का कार्य करने के लिए शटडाउन लिया गया। इसके परिणाम स्वरूप आज इंदौर शहर में पानी की 20 टंकी खाली रही। इन टंकी से जिन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है उन क्षेत्रों में नल में पानी नहीं आया। इंदौर नगर निगम द्वारा शहर में जलप्रदाय व्यवस्था से संबंधित आवश्यक मरम्मत एवं इंटरकनेक्शन कार्य एक साथ पूर्ण किए जाने के उद्देश्य से कल 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन में लगभग 24 घंटे का शटडाउन लिया गया। महूनाका क्षेत्र में 250 एमएम का वॉल्व खराब हो गया। इसे सुधारने का काम शटडाउन लेने के साथ किया गया। निगम की टीम द्वारा वाल्व को बदल दिया गया है। बिलावली में 1200 एमएम पाइपलाइन में हुए लीकेज का सुधार कार्य भी किया गया। राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइपलाइन में लीकेज के सुधार के साथ इंटरकनेक्शन कार्य तथा आवश्यक वॉल्व स्थापित करने का कार्य भी किया जा रहा है। यह सभी काम करने के लिए निगम के द्वारा लिए गए इस शटडाउन के कारण 20 पानी की टंकियां नहीं भर पाई जिसके चलते हुए आज इन टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में नल से पानी नहीं आया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अन्नपूर्णा, स्कीम नं. 103, छत्रीबाग, राज मोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा प्रताप नगर, नरवल, अगरबत्ती काम्प्लेक्स, कुशवाह मोहल्ला, टीगरिया बादशाह, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, भक्त प्रह्लाद नगर, एम.ओ.जी. लाइन व जय हिन्द नगर की टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें