बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से लाखों कांवड़िया गंगा जल लेकर देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले संजीव कुमार आस्था की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए अपने परिवार की 19 बेटियों के साथ बाबा दरबार की ओर चल पड़े हैं। सभी बेटियां केसरिया वस्त्र में कांवड़ लेकर मुंगेर के असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर पहुंचीं तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। इस दौरान लोग उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




