सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वित्तीय वर्ष में अब तक 1655 करोड़ यूनिट बिजली वितरित

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति संबंधित फीडबैक भी लिया जा रहा है। जारी वित्तीय वर्ष 2026-27…

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति संबंधित फीडबैक भी लिया जा रहा है। जारी वित्तीय वर्ष 2026-27 में मालवा निमाड़ में अब तक 1655 करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली वितरण हो चुका हैं। यह गत वर्ष समान अवधि की तुलना में करीब दस प्रतिशत ज्यादा हैं। प्रबंध निदेशक सिंह ने बताया जारी वित्तीय वर्ष में इंदौर शहर एवं इंदौर ग्रामीण वृत्त अंतर्गत 525 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हो चुका हैं। उज्जैन जिले में 162 करोड़ यूनिट, खरगोन जिले में 148 करोड़ यूनिट, देवास जिले में 133 करोड़ यूनिट, रतलाम जिले में 89 करोड़ यूनिट बिजली जारी वित्तीय वर्ष के दौरान वितरित की जा चुकी हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें