मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

135 से ज्यादा कार्यालय सहायक आवेदकों का दस्तावेज परीक्षण

न.प्र.)। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पिछले वर्ष परीक्षा के माध्यम से चयनित कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के सफल उम्मीद्वारों के दस्तावेज परीक्षण का कार्य पोलोग्राउंड इंदौर में…

न.प्र.)। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पिछले वर्ष परीक्षा के माध्यम से चयनित कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के सफल उम्मीद्वारों के दस्तावेज परीक्षण का कार्य पोलोग्राउंड इंदौर में मुख्य अभियंता द्वारा गठित टीमों के माध्यम से किया गया। इसमें 62 युवाओं ने दस्तावेज परीक्षण कराया, कुछ ने स्वास्थ्यगत कारणों से शुक्रवार को दस्तावेज परीक्षण के लिए निवेदन किया, जिसे स्वीकार किया गया है। उधर ज्योति नगर उज्जैन स्थित कार्यालय में भी 75 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों का परीक्षण विधिवत कराया। इस तरह बिजली कंपनी में आगामी कुछ दिनों में करीब 145 युवाओं को कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। इन पदों से बिजली कंपनी की कार्यालयीन व्यवस्थाओं को और सुचारू करने में आसानी होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें