राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले भर्ती अभियान के अंतर्गत मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के लिए चयनित 125 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण कर दिया हैं। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर क्षेत्र में 63 एवं उज्जैन क्षेत्र में 62 युवाओं को कार्यालय सहायक श्रेणी 3 के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इनमें से करीब 90 युवाओं ने इस पद पर जॉइनिंग भी दे दी हैं। शेष युवा कुछ दिनों में जॉइनिंग देंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




