सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज हो रहा तैयार

यात्रियों की सुविधा के लिए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर लगभग 12 मीटर चौड़ा नवीन फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य वर्तमान में एकदम अंतिम चरणों में चल रहा है।…

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज हो रहा तैयार

यात्रियों की सुविधा के लिए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर लगभग 12 मीटर चौड़ा नवीन फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य वर्तमान में एकदम अंतिम चरणों में चल रहा है। अब तक करीब 80 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों

बड़ी बात यह है कि लाखों रुपए खर्च कर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर तैयार हो रहे हैं नवीन फुट ओवर ब्रिज पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक लिफ्टों का प्रावधान भी किया जा रहा है। साथ ही फुटवियर ब्रिज की सीढ़ियां इस तरह से बनाई गई है कि दिव्यांगजनों और सीनियर सिटीजन महिलाओं और बुजुर्गों को चलने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके अलावा सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी ज्यादा थकान महसूस ना हो। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर ब्रिज पर दोनों तरफ मजबूत लोहे की जालियों का जाल बिछाया गया है। चढ़ने उतरने के लिए पर्याप्त चौड़ाई में इसकी डिजाइन इस तरह से तैयार की गई है कि यात्रियों को बेहद आरामदायक और व्यवस्थित लगें। दीपावली से पहले इस नए फुट ओवर ब्रिज को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। जिससे सीनियर सिटीजन और महिलाओं सहित अन्य यात्रियों को सामान लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में आसानी होगी। साथ ही स्टेशन पुनर्विकास और नवीनीकरण योजना के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना में भी यहां

नवीन फुट ओवर ब्रिज पर मिलेंगी ये सुविधाएं

करोड़ों रुपए खर्चकर कई अन्य विकास कार्य भी अब एकदम अंतिम चरण में चल रहें है। जिसके तहत सिंहस्थ 2028 की तैयारी और क्षेत्र में बढ़ती रेल यातायात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस स्टेशन का सौन्दर्यकरण और आधुनिकरण उच्च स्तर पर तेजी के साथ किया जा रहा है।

प्लेटफार्म की संख्या होगी पांच, अतिरिक्त ट्रैक की भी मिलेगी सुविधा

इसके अलावा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना में कई काम वर्तमान में पहले से ज्यादा तेजी से चल रहे है जिसके अंतर्गत स्टेशन पर अब कुल पांच प्लेटफॉर्म और अतिरिक्त ट्रैक भी विकसित किए जा रहें है। जिसका सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को आने वाले सिंहस्थ महापर्व पर मिलेगा। जिसको लेकर इन दिनों इंदौर – उज्जैन के आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर नजर आ रही है। इधर इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में भी अब पहले से दुगनी तेजी दिखाने लगी है। जिससे भविष्य में इंदौर स्टेशन पर निर्माण कार्य में और ज्यादा तेजी आएगी तब इंदौर स्टेशन का लोड कम करने के लिए कई और ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन,पार्क रोड स्टेशन और डॉक्टर अंबेडकर नगर महू स्टेशन से चलाई जाएगी, जिसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें