शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

1121 किलो प्लास्टिक और 12 हजार से अधिक पुस्तकें एकत्रित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा शहर में संचालित 15 आरआरआर सेंटर अब केवल अनुपयोगी वस्तुओं के संग्रह केन्द्र नहीं, बल्कि नागरिक सहभागिता, जरूरतमंदों की…

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा शहर में संचालित 15 आरआरआर सेंटर अब केवल अनुपयोगी वस्तुओं के संग्रह केन्द्र नहीं, बल्कि नागरिक सहभागिता, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन के प्रभावी केन्द्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। इंदौर नगर निगम द्वारा 1 सितम्बर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नागरिक अपने घरों में अनुपयोगी पड़ी पुस्तकें और प्लास्टिक सेंटरों पर जमा कर रहे हैं तथा इसके बदले पौधे प्राप्त कर रहे हैं। अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि 18 सितम्बर तक शहर के 15आरआरआर सेंटरों पर 1,121 किलोग्राम प्लास्टिक तथा 12,322 पुस्तकें एकत्रित की जा चुकी हैं, जबकि विभिन्न प्रजातियों के 3,710 पौधे नागरिकों को वितरित किए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें