शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

1120 विद्यार्थियों को मिली सामग्री

नमो-नमो शंकरा ने चलाया शिक्षा संकल्प अभियान

संस्था नमो-नमो शंकरा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शिक्षा संकल्प अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़ा आयोजन संस्था के पंकज फतेहचंदानी ने कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार के 12 सफल वर्ष पर इस अभियान में फतेहचंदानी ने 1120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की नई उड़ान के अन्तर्गत कॉपियाँ, स्टेशनरी, वॉटर बॉटल एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क वितरित की गई। राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। देशभक्ति के गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, संध्या चौकसे, अनिल लखवानी, कशिश सतवानी, गोपाल गोयल, अजय शिवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फतेहचंदानी ने संबोधन में शिक्षा उद्देश्य की जानकारी भी दी। अतिथियों को पौधा भेंट किया गया। इस आयोजन में हरीश राजानी, तरुण जेठानी, खुशी चांदवानी, सागर हबलानी की भूमिका प्रमुख रही। इस कार्यक्रम में दानदाताओं ने भी सहयोग किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें