सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शतरंज स्पर्धा में 110 खिलाड़ियों ने शिरकत की

इंदौर। अहिल्या शतरंज क्लब द्वारा आयोजित एवं ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के मार्गदर्शन में खुली शतरंज रैपिड प्रतियोगिता इंदौर पब्लिक स्कूल ईस्टर्न कैंपस में हुई। जिसमें 8 वर्ष से कम…

शतरंज स्पर्धा में 110 खिलाड़ियों ने शिरकत की

इंदौर। अहिल्या शतरंज क्लब द्वारा आयोजित एवं ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के मार्गदर्शन में खुली शतरंज रैपिड प्रतियोगिता इंदौर पब्लिक स्कूल ईस्टर्न कैंपस में हुई। जिसमें 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम राहिल जैन, द्वितीय सात्विक जैन, तृतीय देवदित्य जैन रहे। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम देवास के रिद्धेश अयाचित् 6 में से 6 अंक लेकर शीर्ष पर रहे, द्वितीय वेद नायर एवं तृतीय आदर्श सिंह ठाकुर रहे। 15 वर्ष आयु वर्ग से कम में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की अन्वेशा छजलानी ने भी अजेय रहकर 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रही, द्वितीय रुद्रादित्य सिंह सिसोदिया, तृतीय वैदिक सिंह देव रहे। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रीत पाल सादे चार अंकों के साथ पहले नंबर प्राप्त किया अनमोल चौहान ने 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान हासिल किया जबकि तीसरे स्थान पर अर्थ तापड़िया रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अजय चोरड़िया और विशेष अतिथि देवास नोट प्रेस से सेवानिवृत्त अयाचित साहब के कर कमलों द्वारा हुआ अतिथियों का स्वागत राकेश परदेसी ने किया संचालन हिमांशु सक्सेना ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें