मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे, 4 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तिरला सांदीपनी स्कूल (शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) में व्यवस्थाओं और प्रताड़ना से परेशान…

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तिरला सांदीपनी स्कूल (शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) में व्यवस्थाओं और प्रताड़ना से परेशान होकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। तिरला विकासखंड की प्रभारी बीईओ एवं प्राचार्य सीमा मिश्रा और केमिस्ट्री की शिक्षिका दीपिका के तानाशाही पूर्ण रवैये के खिलाफ बुधवार को 100 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल से पैदल ही धार कलेक्ट्रेट के लिए निकल पड़े। कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए बच्चों को भीषण परिस्थितियों में करीब 10 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा,इस लंबे और थका देने वाले मार्च के दौरान 4 छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा। केमिस्ट्री शिक्षिका पर जातिसूचक टिप्पणी के आरोप कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाते हुए केमिस्ट्री की शिक्षिका मैडम दीपिका पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षिका स्कूल में उनके साथ भेदभाव करती हैं और आए दिन जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं, इसके विरोध में जब छात्र शिकायत करते हैं, तो उन्हें दबाया जाता है। प्रभारी बीईओ व प्राचार्य को हटाने पर छात्र प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का साफ कहना है कि स्कूल में प्रभारी बीईओ व प्राचार्य सीमा मिश्रा की शह पर बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है,स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और बच्चों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता जिससे आक्रोशित विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए मांग की है कि जब तक प्राचार्य सीमा मिश्रा और केमिस्ट्री मैडम दीपिका को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक वे अपना विरोध वापस नहीं लेंगे। प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश— प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश मामले की संवेदनशीलता और इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों की शिकायतें सुनीं। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक टीम गठित करने का आश्वासन दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें