मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

देपालपुर में किसान के साथ लूट करने वाले दो लुटेरे धराए

देपालपुर। देपालपुर पुलिस ने किसान के साथ लूट करने वाले दो लुटेरे को पकड़ लिया है। 7 अक्टूबर को 62 वर्षीय किसान शिवनारायण चौधरी निवासी चिमनखेड़ी अपनी मोटरसाइकिल से उधारी…

देपालपुर में किसान के साथ लूट करने वाले दो लुटेरे धराए

देपालपुर। देपालपुर पुलिस ने किसान के साथ लूट करने वाले दो लुटेरे को पकड़ लिया है। 7 अक्टूबर को 62 वर्षीय किसान शिवनारायण चौधरी निवासी चिमनखेड़ी अपनी मोटरसाइकिल से उधारी के पैसे चुकाने के लिए घर से निकले थे। किसान की जेब में 50 हजार रुपए थे। देपालपुर से चिमनखेड़ी जाते समय किसान ने एक पेट्रोल पंप पर रुककर 2 हजार रुपए का पेट्रोल प्लास्टिक की केन में भरवाया और गांव के लिए रवाना हुए। मुरखेड़ा श्मशान घाट के आगे दो लुटेरों ने किसान की मोटरसाइकिल के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। आरोपियों ने किसान से कहा कि पेट्रोल पंप पर तुमने नकली नोट दिए हैं और तुम्हारे खिलाफ थाने में रिपोर्ट करेंगे। इसी दौरान एक आरोपी ने किसान को पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी ने उनकी जेब से 48 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। किसान ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखवाई थी। घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी मीणा कर्णावत को लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम गठित की गई। टीम में थानेदार दीपक बघेल, हवलदार संजय पटेल, राजेंद्र सुमन, सिपाही अमित सिंह राजपूत और खुफिया तंत्र के दीपेंद्र गुर्जर को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी पीथमपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जांच के बाद राजेश चौहान (42) और शेखर जोगी (33) को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से लूट की गई राशि भी बरामद की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4