मंगलवार, 10 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

घर की खिड़की से अंदर फेंका जलता पटाखा धमाके से महिला की आंख में लगी गंभीर चोट

बेटमा थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी में मनचले युवकों ने एक घर की खिड़की के रास्ते अंदर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। पटाखा फटने से घर के अंदर मौजूद एक…

बेटमा थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी में मनचले युवकों ने एक घर की खिड़की के रास्ते अंदर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। पटाखा फटने से घर के अंदर मौजूद एक महिला की आंख में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घायल ममता पति श्यामलाल, निवासी चौधरी कॉलोनी, बेटमा के घर के पास आरोपियों द्वारा लगातार आतिशबाजी की जा रही थी, जिसका विरोध किया गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी शिवांग, विजय और महेंद्र ने घर की खिड़की से अंदर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। तेज धमाके के साथ फूटे पटाखे के कारण फरियादिया ममता की आंख में गहरी चोट आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 November 2026, पृष्ठ 12