उत्तर प्रदेश में दीपावली के अगले दिन सोमवार को अलग- अलग सड़क हादसों में 25 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। ये हादसे मुजफ्फरनगर, चित्रकूट, लखनऊ, कुशीनगर और शाहजहांपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हुए। सबसे भीषण हादसा मुजफ्फरनगर में हुआ, जहां हरियाणा के हिसार से हरिद्वार जा रही एक कार डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। कार में आग लगने से उसमें सवार छह लोगों की जलकर मौत हो गई।
पटाखों से सैकड़ों लोग झुलसे
उत्तराखंड में दिवाली की आतिशबाजी से 290 से ज्यादा लोग झुलस गए। इनमें ज्यादातर लोगों को आंख पर चोट आई। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आतिशबाजी से 22 जगह आग लगी। यहां पटाखों से भरी बस जलकर खाक हो गई। अमृतसर में भीषण आग से कई दुकानें जलकर राख हो गई जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



