गीता भवन मंदिर में दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन, हवन एवं अन्नकूट का अनुष्ठान लक्ष्मी मंदिर में किया गया। कल सोमवार शाम को रामस्नेही संत स्वामी रामदयाल महाराज के सानिध्य एवं मप्र उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ के मुख्य आतिथ्य में श्रीराम दरबार मंदिर में 56 भोग समर्पण के बाद महाआरती की गई। प्रसादी का वितरण भी हुआ। राम ऐरन, रामविलास राठी, दिनेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग, राजेश गर्ग केटी, पवन सिंघानिया सहित अन्य मौजूद थे। आज सुबह से सत्संग भी शुरू हुए, शाम को भी प्रवचन जारी रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 10 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




