मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

तुवर दाल में घटे भाव, बाकी में बढ़े

थोक बाजार में दालों में तेजी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत पिछले तीन-चार दिनों में उड़द दाल और मोगर के साथ मूंग मोगर में…

थोक बाजार में दालों में तेजी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत पिछले तीन-चार दिनों में उड़द दाल और मोगर के साथ मूंग मोगर में 300 से 500 रु. प्रति क्विटंल तक की तेजी दर्ज की गई है। खासकर उड़द मगर में 500 से 600 रु. क्विंटल तक बाजार बढ़ गए है। इसके अलावा चना दाल और मूंगमोगर में भी भारी तेजी हो गई है। जबकि देशी तुवर दाल में 100 से 200 रु. क्विंटल तक भाव घटाकर बोले जा रहे हैं।

बारिश के कारण काउंटर ग्राहकी का बजार में अभाव

हालांकि बारिश के कारण वर्तमान में काउंटर ग्राहकी कमजोर होने से बाजार में तेजी का माहौल और वातावरण नहीं बन पाया। जबकि लंबे समय से व्यापारियों को तेजी और काउंटर ग्राहकी का इंतजार है। हालांकि मूंगदाल और तुवर दाल में जरूर थोड़ी बहुत ग्राहकी निकली है। इधर, तेजी के बाद उड़द मोगर और उड़द दाल के साथ चना दाल और मूंगमोगर में भी ग्राहकों की डिमांड थोक बाजार के साथ दाल चावल बाजार में मांग निकली है। जिससे बाजारों में थोड़ी हलचल नजर आई। कहां जा रहा है कि आगे भी तेजी का दौर रहेगा जिससे काउंटर ग्राहकी के निकलने की उम्मीद व्यापारियों में जगी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें