मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने कल तीन स्थानों रंगवासा, लसूड़िया परमार और पिपल्याराव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में कुल 220 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस शिविर में नामांतरण के कुल 80 प्रकरण,बंटवारा के 05 प्रकरण,सीमांकन के 4,नक्शा तरमीम के 6,रास्ता विवाद के 3 प्रकरण सहित कुल 100 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। जूनी इंदौर के पिपल्याराव स्थित ग्राम पिपल्याराव में भी राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व शिविर में करीब 170 किसान आमजन शामिल हुये। शिविर में इन्द्राज दुरूस्ती, नामांतरण, बंटवारा, बटांकन, सीमांकन, रास्ता विवाद के प्रकरणों की सुनवाई कर अंतिम आदेश पारित किया गया। 42 प्रकरणों का शिविर के दौरान ही अंतिम आदेश पारित किया गया। इस प्रकार कुल 43 प्रकरणों का शिविर में निराकरण कर आदेशों/खसरो की प्रति संबंधित कृषकों को प्रदान की गई। इनके अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना गया व सम्बंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए गए। एक रास्ता विवाद के प्रकरण व 03 अवैध कब्जे के प्रकरण में स्थल निरीक्षण किया गया। सीएम. हेल्पलाईन शिकायतें संतुष्टि पूर्वक बंद करवाई गई। किसानों की ई.के.वाय.सी एवं फार्मेर रजिस्ट्री स्वीकृत की गई। रीजनल पार्क तालाब के कैचमेंट एरिया का निरीक्षण किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


