नगर निगम ने एडवांस टैक्स भरवाने की प्रक्रिया पूरी की थी और जिन लोगों ने एडवांस टैक्स नहीं भरे अब उन्हें 31 दिसम्बर तक नगर निगम का टैक्स सम्पत्तिकर, जलकर भरना है। नगर निगम ने इसके लिए अब राजस्व जमा कराने का अभियान शुरू कर दिया है। कल से ही निगम ने झोन अनुसार खाताधारकों को मैसेज मोबाइल पर भेजना शुरू कर दिए हैं, जिससे लोग बकाया टैक्स भर सके।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






