होलसेल कपड़ा बाजार, सियागंज किराना बाजार और संयोगितागंज अनाज मंडी में मुहूर्त के सौदे आज हो रहे हैं। क्लॉथ मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन का दिवाली मिलन रविवार को आयोजित होगा,वही आज बाजार में मुहूर्त के सौदे हो रहे हैं। सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से आज महावीर चौक में दोपहर 12:15 बजे महालक्ष्मी पूजन के बाद मुहूर्त के सौदे हो रहे हैं। वहीं, संयोगितागंज अनाज मंडी में इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ की ओर से सुबह 11:41 बजे 56 भोग और श्रृंगार दर्शन, दोपहर 12:11 बजे महालक्ष्मी पूजन-आरती और 12:31 बजे व्यापार का शुभ मुहूर्त है। दोपहर 12:41 बजे अन्नकूट प्रसादी का आयोजन हो रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






