शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सब्जी मंडी की शिफ्टिंग भी उलझ गई

नगर निगम के द्वारा यह कोशिश की गई थी कि द्वारकापुरी में लगने वाली सब्जी मंडी को केसर बाग रोड के पुल के नीचे के स्थान पर शिफ्ट कर दिया…

नगर निगम के द्वारा यह कोशिश की गई थी कि द्वारकापुरी में लगने वाली सब्जी मंडी को केसर बाग रोड के पुल के नीचे के स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाए। इस मामले में महापौर और क्षेत्र की विधायक के बीच में समन्वय नहीं होने के कारण मामला उलझ गया है। विधायक मालिनी गौड़ का कहना है कि पुल के नीचे का स्थान सब्जी मंडी के लिए उचित नहीं है। इस स्थान पर सब्जी विक्रय का कारोबार करने वाले लोगों में से भी आधे लोग पुल के नीचे दुकान लगाने के लिए तैयार हैं तो आधे लोगों का कहना है कि हमें दूसरा अच्छा स्थान दिया जाना चाहिए। वैसे नगर निगम के द्वारा राजकुमार मिल रेलवे ओवरब्रिज और भंडारी मिल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे के स्थान पर सब्जी मंडी की शिफ्टिंग करने का सफल प्रयोग किया गया है। वहां तो उस समय के अधिकारियों की रुचि और ताकत से काम हो गया था लेकिन यहां पर यह काम भी अटक गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 4