इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरब्रिज के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने स्कूटी सवार व्यापारी को रोका और कॉलर पकड़कर नीचे उतारने के बाद लात-घूंसों व डंडों से हमला कर दिया। लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी शुभम यादव ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित शुभम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कपड़े की दुकान बंद कर स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरब्रिज के पास पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद विनय और उसके कुछ साथी रास्ते में खड़े थे। बदमाशों ने उसकी स्कूटी के आगे आकर उसका रास्ता रोक लिया और बिना किसी बात के गालियां देना शुरू कर दिया। जब शुभम ने उन्हें गालियां देने से मना किया, तो आरोपी विनय ने उसकी कॉलर पकड़ी और उसे घसीटते हुए स्कूटी से नीचे उतार लिया। इसके बाद आरोपी विनय और उसके साथियों ने
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


