मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

दूध के फैट पर किसानों की सहमति पर उठाया प्रश्न चिन्ह

किसान संगठनों ने सांची प्रबंधन से मांगे नाम

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक डॉ. मीनेश शाह की अध्यक्षता में इंदौर में हुई बैठक के बाद प्रकाशित खबर में दावा किया गया है कि किसान प्रतिनिधियों ने 8.70 प्रति किलो फैट की दर पर संतोष जताया है। इस दावे को लेकर दुग्ध उत्पादक किसानों में भारी नाराजगी है। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने दुग्ध संघ के

एवं व्हाट्सएप के माध्यम से पात्र भेजकर पूछा है कि आखिर वे कौन- थे, जिन्होंने 8.70 प्रति किलो फैट की दर पर सहमति जताई। बबलू जाधव ने कहा कि एक तरफ पशु महंगे हो गए कपासिया खली पशु आहार, चारा, दवाइयों, बिजली और मजदूरी की लगातार बढ़ती लागत से किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों की वास्तविक समस्याओं से दूर बैठकों में 8.70 की दर को संतोषजनक बताना किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। किसान संगठन ने सांची प्रबंधन से स्पष्ट रूप से मांग की है कि बैठक में शामिल सभी किसान संगठनों एवं प्रतिनिधियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं। साथ ही यह भी बताया जाए कि उन्हें किस आधार पर किसानों का प्रतिनिधि माना गया और क्या उन्होंने लिखित रूप से 870 प्रति किलो फैट की दर पर संतोष व्यक्त किया था। बबलू जाधव ने चेतावनी दी कि यदि सांची प्रबंधन नाम सार्वजनिक करने और किसानों के सवालों का स्पष्ट जवाब देने में विफल रहता है, तो इसे किसानों की आवाज दबाने और वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास माना जाएगा। किसानों की मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि अब किसान केवल आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शिता, उचित दूध मूल्य और बकाया बोनस का तत्काल भुगतान चाहते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें