मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

दूध के भाव पर किसानों का ज्ञापन

दूध के उचित एवं लागत आधारित मूल्य की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए अधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमें दूध के भाव लागत के आधार…

दूध के उचित एवं लागत आधारित मूल्य की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए अधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमें दूध के भाव लागत के आधार पर तय करने तथा किसानों को उचित मूल्य दिलाने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले लंबे समय से पशु आहार, चारा, दाना, पशु चिकित्सा, बिजली, मजदूरी एवं अन्य कृषि-पशुपालन लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन दूध के भाव में लागत के अनुरूप वृद्धि नहीं की जा रही है। इसके चलते दूध उत्पादक किसान लगातार आर्थिक नुकसान और घाटे का सामना कर रहे हैं। किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, लेकिन दूध उत्पादन करने वाले किसानों की वास्तविक लागत और उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि दूध के भाव को गंभीरता से लेते हुए तत्काल किसानों, दुग्ध संघ एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस एवं न्यायसंगत निर्णय लिया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें