सांची दुग्ध संघ समितियों द्वारा आज सांची दुग्ध संघ की नीतियों के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा दिखाई दिया। आज सुबह से 30 से अधिक सांची दूध समितियों ने नाराजगी के साथ अलग-अलग जगह ज्ञापन सौंपे। 12 रु. प्रति फैट करने की बात को लेकर यह ज्ञापन दिए जा रहे हैं। विरोध और ज्ञापन का पहले ही ऐलान किसान नेता बबलू जाधव ने किया था। आज सुबह से बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, चंदनसिंह बड़वाया, प्रवीण ठाकुर, राजेन्द्र बमोतिया, जीतू सोलंकी, योगेश सरपंच, अंतर श्रीराम सोनगरा, दीपक मकवाना की मौजूदगी में ज्ञापन दिए जा रहे हैं और मांग की जा रही है कि दूध के दाम के फैट दर बढ़ाए जाए और लम्बित बोनस का भुगतान भी तत्काल किया जाए। अगर निर्णय नहीं हुआ तो आगे भी आन्दोलन की चेतावनी दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


