मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

बगैर नोटिस के किसान से अधिग्रहण पर आपत्ति

इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के ग्राम सोलिंसदा, बामनखेड़ी में पैतृक खेती किसान लक्ष्मीनारायण पिता नाथूलाल खाती खसरा नं. 5/3/1/1/1 पर करते आ रहे हैं। इस जगह के पास से…

इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के ग्राम सोलिंसदा, बामनखेड़ी में पैतृक खेती किसान लक्ष्मीनारायण पिता नाथूलाल खाती खसरा नं. 5/3/1/1/1 पर करते आ रहे हैं। इस जगह के पास से नेशनल हाईवे पश्चिमी रिंगरोड सिक्स लेन रोड के लिए जमीन को अधिग्रहण करने के लिए जुगत की जा रही है। किसान का कहना है कि उनके पास भूमि अधिग्रहण के लिए किसी तरह का सूचना पत्र नहीं आया, फिर भी उनकी जमीन को बगैर मुआवजा दिए, बगैर सूचना दिए अधिग्रहण कर लिया गया है, जबकि अड़ोस-पड़ोस की जमीनों को नोटिस भी दिए गए हैं और उनको मुआवजे की बात भी की गई है। इस मामले में फरियादी किसान ने कई बार कलेक्टर कार्यालय में भी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, मामले को न्यायालय में भी ले जाया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें