चीनी के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसके आयात से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है। अब टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्यू) के तहत विदेश से आने वाली कच्ची चीनी को पहले रिफाइन करके सफेद चीनी बनाना होगा और फिर इसे देश के बाजार में बेचना जरूरी होगा। सरकार ने इसके लिए दो महीने की डेडलाइन तय की है। यानी आयात की गई कच्ची चीनी को देश में आने के 60 दिनों के अंदर प्रोसेस कर घरेलू बाजार में बेचना होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


