मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

150 पाव अवैध मदिरा एवं वाहन जब्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई

आबकारी विभाग प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक प्रियंका रानी चौरसिया एवं उनकी टीम ने गश्त के दौरान पवनपुत्र नगर क्षेत्र में संदेह के आधार पर दोपहिया वाहन एक्टिवा क्रमांक एमपी-09-जेडएल- 3387 की तलाशी ली। वाहन में रखे सफेद रंग के थैले से 150 पाव मसाला मदिरा (कुल 27 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसका अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जब्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 95 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी दल ने अवैध मदिरा एवं वाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें