मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति द्वारा युद्ध की विभिषिका-एक काव्य दृष्टि विषय पर अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। श्रुति शर्मा प्रथम, वरुण सिंह द्वितीय और सीमा धोके का तृतीय स्थान रहा। वहीं अनिल ओझा, कल्याणी गुप्ता और ओमिशा प्रजापत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 130 प्रविष्टियों के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर अम्बिका भार्गव, अरविंद जवलेकर, डॉ. पदमा सिंह, राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




