दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को समन भेजा है। दोनों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज दोपहर राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। जहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इस कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
इससे पहले, बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दोनों नेताओं को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





