गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पानी की किल्लत के बीच दशहरे पर 8 से 10 लाख वाहन धुले वॉशिंग सेंटरों पर लगी कतारें

शहर में औसत से कम बारिश के कारण पानी की चिंता बढ़ रही है। नगर निगम और सरकार लोगों से पानी बचाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन त्योहार पर…

शहर में औसत से कम बारिश के कारण पानी की चिंता बढ़ रही है। नगर निगम और सरकार लोगों से पानी बचाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन त्योहार पर वाहन धुलाई में पानी की खपत पर कोई खास अंकुश नजर नहीं आया। दशहरे पर शहर के वॉशिंग सेंटरों पर वाहनों की धुलाई के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। अनुमान है कि त्योहार के दौरान शहर में 8 से 10 लाख दोपहिया और चारपहिया वाहन धुले। कई सेंटरों पर लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। इस दौरान वॉशिंग सेंटरों पर कारोबार भी खूब हुआ और बड़ी मात्रा में पानी खर्च किया गया।

एक सेंटर पर 500 से ज्यादा वाहन धुले-दशहरे

पर वाहन धुलवाने की परंपरा के चलते वॉशिंग सेंटरों पर सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही। सेंटर संचालकों के मुताबिक, साल में दशहरा ऐसा मौका होता है, जब बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन धुलवाने पहुंचते हैं। एक सेंटर पर 500 से ज्यादा वाहनों की धुलाई होने की बात भी सामने आई है। संचालकों का कहना है कि इस व्यवसाय से शहर में करीब 5 हजार परिवार जुड़े हैं। त्योहार के दिन धुलाई पर रोक लगाने से उनकी रोजी- रोटी प्रभावित होगी।

95% सेंटरों पर बोरिंग और नर्मदा का पानी-

वाहनों की धुलाई में पानी के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 5ज्ञ् वॉशिंग सेंटरों पर ट्रीटेड पानी का उपयोग किया गया। जिन सेंटरों के पास टैंकर की व्यवस्था थी, उन्होंने हाइड्रेंट से ट्रीटेड पानी मंगवाया। वहीं, शेष करीब 95% सेंटरों पर बोरिंग और नर्मदा के पानी का इस्तेमाल हुआ। ऐसे में पानी की कमी के बीच भूमिगत जल के उपयोग और उसकी बर्बादी को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

ट्रीटेड पानी मिले तो बदल सकते हैं व्यवस्था-

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वॉशिंग सेंटर संचालक ने कहा कि वाहन धुलाई के व्यवसाय को बंद करना समाधान नहीं है, लेकिन पानी बचाने के बारे में भी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8