मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ मस्जिद फातिमा, प्रिंस यशवंत रोड, स्ट्रीट नंबर 1 की नई प्रबंध कमेटी के गठन में वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी कर नई कमेटी को मान्यता प्रदान की है। अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर, सचिव समीर बेग, उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक बनाए गए।


पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम मस्जिद में विकास कार्य, रखरखाव और नमाज के लिए आने वाले समाजजनों का ध्यान रखेगी। सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर काम किया जाएगा। पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी रखी जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



