श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में आज कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर दीपदान का आयोजन किया गया है। आज मंदिर में 21 हजार दीपों से रोशनी की जाएगी। वेंकटेश के दर्शन दीपों के बीच होंगे। देव दीपावली महोत्सव स्वामी श्रीविष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। पंकज तोतला ने बताया कि पुजारी सुदर्शनाचार्य बिहारी काका, शिवम पांडे द्वारा प्रभु वेंकटेश भगवती महालक्ष्मी का दिव्य श्रंगार किया जाएगा। भगवान वेंकटेश के भक्त आज शाम 6 बजे घरों से दीपक और बाती एवं तेल लेकर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे दीपों की रोशनी में भगवान के पट खोले जाएंगे और दर्शन भी दीपों के बीच होंगे, भगवान की महाआरती की जाएगी और देव दीवाली भी मनाई जाएगी। आतिशबाजी भी होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





